Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

अहमदाबाद में होगा आईपीएल फाइनल, क्वालीफायर मैच धर्मशाला और चंडीगढ़ में

रोमांचक लीग चरण के बाद अब टूर्नामेंट निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है। क्वालीफायर मैच धर्मशाला और चंडीगढ़ में खेले जायेंगे।

06 May 2026

अहमदाबाद में होगा आईपीएल फाइनल, क्वालीफायर मैच धर्मशाला और चंडीगढ़ में

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया है। रोमांचक लीग चरण के बाद अब टूर्नामेंट निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है। क्वालीफायर मैच धर्मशाला और चंडीगढ़ में खेले जायेंगे।

70 मुकाबलों वाले लीग चरण के बाद शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ में जगह बनाएंगी। पहला क्वालीफायर 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच की विजेता टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। इसके बाद 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें तीसरे और चौथे स्थान की टीमें भिड़ेंगी। इसी मैदान पर 29 मई को दूसरा क्वालीफायर आयोजित होगा, जहां पहले क्वालीफायर की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम फाइनल में जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगी।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इस सीजन प्लेऑफ मुकाबले विशेष परिस्थितियों के कारण तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। पहले फाइनल मुकाबला बेंगलुरु में होना था, लेकिन स्थानीय प्रशासन और अन्य कारणों के चलते इसे अहमदाबाद स्थानांतरित कर दिया गया।

प्लेऑफ कार्यक्रम

क्वालीफायर 1 – 26 मई – धर्मशाला

एलिमिनेटर – 27 मई – न्यू चंडीगढ़

क्वालीफायर 2 – 29 मई – न्यू चंडीगढ़

फाइनल – 31 मई – अहमदाबाद।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अहमदाबाद में होगा आईपीएल फाइनल, क्वालीफायर मैच धर्मशाला और च
रोमांचक लीग चरण के बाद अब टूर्नामेंट निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है। क्वालीफायर मैच धर्मशाला और चंडीगढ़ में खेले जायेंगे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News